बाघ के हमला से महिला की घटनास्थल पर हुई मौत
न्यूज़ डेस्क ,पश्चिम चंपारण
-अमिट लेख
बेतिया (मोहन सिंह)।बड़ी खबर पश्चिम चंपारण के बगहा पुलिस जिला से आ रही है जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल किनारे मवेशी चराने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के हमले में महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है।गोवर्धना वन क्षेत्र के एसएसबी कैंप पिराड़ी से 100 मीटर उत्तर मवेशी चराने गई महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया।महिला की पहचान बखरी निवासी चिल्होरिया देवी के रूप में हुई है।

सूचना के बाद वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक डॉक्टर नेशामणि के निर्देश पर वनकर्मियों के साथ विशेष रेस्क्यू दल को रवाना किया गया है। कोई घटना के बाद स्थानीय लोगों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। डॉक्टर डी विकास ने बताया कि 50 वर्षीय महिला को बाघ द्वारा मार दिया गया है l चिकित्सा के लायक नहीं है इसलिए उसे जीएमसीएच बेतिया भेजा जा रहा है पोस्टमार्टम के लिए l बताते चले की पूर्व में भी बाघ द्वारा पिछले दो सालों में करीब दर्शन पर लोगों को अपना निवाला बनाया जा चुका है। इस दिशा में वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम उठाने की बजाय हवा हवाई कागजी खाना पूरी कर मुआवजा देकर शांत कर दिया जाता रहा है ।








