AMIT LEKH

Post: ब्रह्माकुमारी की अंतरराष्ट्रीय तनावमुक्ति विशेषज्ञ पूनम दीदी के नेतृत्व में 22 से 30 दिसंबर तक” अलविदा तनाव” शिविर का होगा आयोजन : बीके अंजना

ब्रह्माकुमारी की अंतरराष्ट्रीय तनावमुक्ति विशेषज्ञ पूनम दीदी के नेतृत्व में 22 से 30 दिसंबर तक” अलविदा तनाव” शिविर का होगा आयोजन : बीके अंजना

मुख्य अतिथि रहीं महापौर गरिमा सिकारिया ने कहा कि आज के परिवेश में तनाव आम आदमी के जीवन और विकास पर डाल रहा प्रतिकूल प्रभाव

न्यूज़ डेस्क, पश्चिम चंपारण 

-अमिट लेख 
बेतिया (मोहन सिंह)।नगर के महाराजा स्टेडियम में 9 दिवसीय शिविर में तनाव मुक्त जीवन कैसे हो,आधारित शिविर “अलविदा तनाव” का आयोजन ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के द्वारा किया गया है। जिसका नेतृत्व करने ब्रह्माकुमारी के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंटआबू की तनावमुक्ति विशेषज्ञ राजयोगिनी बीके पूनम दीदी पधार रही हैं।इसको लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में शिविर की विस्तृत जानकारी सेवा केन्द्र राजयोगिनी बीके अंजना दीदी ने दी।

उन्होंने कहा कि शिविर का संचालन करने हेतु जो बेतिया वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि विगत 25 वर्षों से पूनम दीदी जी देश और विदेश मे अलविदा तनाव पर शिविर कराकर लाखो लोगो के जीवन को तनाव से मुक्ति दिला चुकी हैं। नौ दिवसीय कार्यक्रम के रूपरेखा और विषय पर उन्होंने बताया कि प्रथम दिन 22 दिसंबर का विषय है चिंता रहित जीवनशैली,23 को आवों करे खुशियों से मुलाकात,24 को स्वंय की पहचान,25 को गहन ईश्वरीय अनुभूति,26 का सुखी जीवन का रहस्य,27 का मेडिटेशन से सभी समस्याओं का समाधान,28 का अलौकिक जन्मोत्स्व,29 को विश्व ड्रामा का रहस्य, 30 को गुडवाय टेंशन पर विशेष वर्ग चलेगा।


सेवा केंद्र प्रभारी ने कहा कि शिविर मे भाग लेने वाले भाई बहनों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। शिविर बिल्कुल मुफ्त है।निर्धारित समय पर शिविर आरंभ होगी इसलिए समय से पूर्व प्रतिभागियों को आने से सुविधा होगी। शिविर के आयोजन के स्वरूप निर्धारण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि आज के परिवेश में तनाव आम आदमी के जीवन यापन और विकास पर प्रतिकूल डाल रहा है।समाज की संबंधित समस्याओं को ध्यान पर ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने बताया की किस प्रकार तनाव आज के व्यक्ति को अपने चपेट में ले रहा है। अतः इस कार्यक्रम के द्वारा नगर वासी अपनी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत बना सकते हैं। ईश्वरीय सौगात देने के वक्त बेतिया महापौर गरिमा देवी शिकारिया जी ने कहा कि यह सौगात जो आप लोग को मिलने वाला है। यह हमारे जीवन से संबंधित ईश्वरीय वरदान है जो वर्तमान समय हमारी स्थितियों को सुधारने में मदद करेगा।

Comments are closed.

Recent Post