यात्री बस की ठोकर से पच्चास वर्षीय वृद्ध घायल
घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर हुआ फरार
न्यूज़ डेस्क ,सुपौल
संतोष कुमार ,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज (सुपौल) : नगर परिषद क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड नंबर 17 स्थित सत्संग भवन के समीप आज रोज सोमवार की दिन में तेज रफ्तार यात्री बस की ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे ग्रामीणों ने निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। जख्मी व्यक्ति की पहचान मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा खाफ वार्ड नंबर 12 निवासी मो.गफूर उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना के संदर्भ में जख्मी ने बताया कि अपने घर साइकिल पर सवार होकर त्रिवेणीगंज बाजार आ रहा था। इसी दौरान बाजार क्षेत्र की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीलक्स सर्विश नामक यात्री बस बीआर 06 पीबी 7135 ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दिया। मौके से चालक बस को घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गया। सड़क घटना की सूचना स्थानीय थाने को दे दी गई है। इधर स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में भी बस चालक बेखोफ होकर तेज रफ्तार से चलते है। जिससे आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटना होती रहती है। प्रशासन को इस गंभीर मसले पर ध्यान देनी की आवश्यकता है।








