AMIT LEKH

Post: असामाजिक तत्वों ने चाय व सब्जी दुकान में लगाई आग

असामाजिक तत्वों ने चाय व सब्जी दुकान में लगाई आग

दुकान में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख

न्यूज़ डेस्क, सुपौल

संतोष कुमार , अनुमंडल ब्यूरो 

-अमिट लेख 

त्रिवेणीगंज (सुपौल) : नगर परिषद क्षेत्र के बघला नदी पुल के समीप रविवार की देर रात्रि असामाजिक तत्वों ने चाय व सब्जी दुकान में आग लगा दी। अगलगी की सूचना पर अग्निशमन टीम पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान में रखे हजारों रुपए का समान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि नगर परिषद क्षेत्र के बघला नदी पुल के समीप वार्ड नंबर 16 निवासी रुबैदा खातून चाय व सब्जी की दुकान चला कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करता थी।

रविवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। जिससे उसमें रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। एवं बगल के दुकानदार मो.कलीम का दुकान का आगे का छत्ती जलकर राख हो गया। इस बाबत अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी विध्यवासिनी राय ने बताया कि लगभग रात्री के 12 बजे के आसपास दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया गया है।

Comments are closed.

Recent Post