स्कूल से लौटने के बाद सत्यम घर पहुंचकर हो गया बेसुध
बेसुध अवस्था को देख परिजन आनन-फानन में लेकर पहुंचे अस्पताल
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
-अमिट लेख
त्रिवेणीगंज (सुपौल) : थाना क्षेत्र के परसाही गांव वार्ड नंबर 10 में सोमवार की दिन में पढ़ने के लिए पेंसिल नही मिलने के कारण एक अबोध छात्र तनाव आकर भांग खाकर अचेत हो गया। जिससे परिजनों ने अचेतावस्था में ईलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
अबोध बालक की पहचान परसाही वार्ड नंबर 10 निवासी सुनील यादव के 08 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। घटना के संदर्भ में अबोध छात्र के परिजनों ने बताया कि दिन में सत्यम अपनी मां से पेंसिल के लिए रुपये की मांग की थी। उसकी मां ने पैसे के अभाव होने के करण कहा कि घर में रखा धान बेचकर पेंसिल खरीद लो। इसी बात को लेकर तनाव में आकर अबोध छात्र ने धान बेचकर भांगगोली खा लिया और स्कूल चला गया। स्कूल से लौटने के बाद सत्यम घर पहुंचकर बेसुध हो गया। जिसे आनन- फानन में परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉ.उमेश मंडल ने बताया कि अबोध छात्र ने नशे की हालत में है। प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।








