AMIT LEKH

Post: इलेक्ट्रिक दुकान के गोदाम में लगी आग

इलेक्ट्रिक दुकान के गोदाम में लगी आग

अगलगी से लाखों की क्षति

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

सुमन मिश्रा(अनुमंडल ब्यूरो)

अमिट लेख

अरेराज : प्रखंड के हरदिया चौंक पर बीती देर रात इलेक्ट्रॉनिक की गोदाम में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। बीती रात अचानक उस समय आग लग गई जब दुकान मालिक प्रियरंजन देर शाम को दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात्रि साढ़े ग्यारह बजे के आसपास गस्ती कर रही पुलिस व आसपास के दुकानदारों ने उक्त दुकान मालिक को सूचना दिया की दुकान से धुआं निकल रहा है। दुकानदार जब तक घर से वापस लौट कर अपनी दुकान पर पहुंचता तब तक गोदाम में आग ने विकराल रुप ले लिया। स्थानीय लोगों व अग्निशमन टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तबतक  इलेक्ट्रॉनिक गोदाम का सारा सामान जलकर खाक हो गया। मालूम हो कि नगर पंचायत क्षेत्र वार्ड संख्या आठ बस स्टैंड हरदिया चौक रोड पर स्थित जय माता दी इंटरप्राइजेज गोदाम में सोमवार की देर रात्रि अचानक भीषण आग लगने से इलेक्ट्रॉनिक का एलईडी, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कूलर, एसी, गीजर, इनवर्टर, बैटरी, पंखा, इंडक्शन चूल्हा, आयरन, मिक्सी, मिक्चर सहित लगभग 25 लाख का सामान जलकर राख हो गया।  आसपास के दर्जनों लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। आग की लपटे इतनी तेज थी की अफरा तफरी मच गई। दमकल की गाड़ी पहुंचती तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।अग्निशमन टीम  की कड़ी मशक्कत के घंटो बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित दुकानदार प्रियरंजन ने बताया कि लगभग 25  लाख रुपए का नुकसान हुआ है घटना की लिखित आवेदन ओपी थाना को दी जा चुकी है। अरेराज ओपी प्रभारी बिभा कुमारी भारी पुलिस बल सहित पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई कर रही हैं।

Comments are closed.

Recent Post