AMIT LEKH

Post: कुख्यात अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, कई मामलों का हुआ उद्भेदन

कुख्यात अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, कई मामलों का हुआ उद्भेदन

मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व पूर्वी चंपारण जिला के विभिन्न थानों में कई मामले है दर्ज

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण 

दिवाकर पाण्डेय

-अमिट लेख 
मोतिहारी(जिला ब्यूरो )। पूर्वी चम्पारण जिला के मधुबन थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी से कई कांडों का उद्भेदन हुआ है। इन अपराधियों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। दोनों अपराधियों के खिलाफ मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण जिला के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इन दोनों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।पुलिस कप्तान कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दो अपराधियों के मधुबन बाजार में देखे जाने की जानकारी मिली थी। सूचना प्राप्त होने के बाद पकड़ीदयाल अनुमंडल पुलिस अधिकारी कुछ नेतृत्व में मधुबन थाना पुलिस की एक टीम बनायी गई। पुलिस टीम ने नाकेबंदी कर छापेमारी की और दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। गिरफ्तार दोनों अपराधी मधुबन थाना क्षेत्र के रहने वाले है। गिरफ्तार अपराधियों में सन्नी सिंह और दीपू सिंह शामिल है।

Comments are closed.

Recent Post