AMIT LEKH

Post: एक ही रात में दो विधालयों का ताला तोडा

एक ही रात में दो विधालयों का ताला तोडा

एमडीएम का चौवालीस बोरा चावल चोरी

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के कोटवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बथना पंचायत में सोमवार को एक ही रात में दो विद्यालय का ताला तोड़कर एमडीएम योजना का चावल सहित अन्य समान की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर सात में स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपेंद्र ठाकुर ने बताया कि सुबह जब विद्यालय आया तो देखा कि रूम का ताला टूटा हुआ था।अंदर देखा तो पाया कि एमडीएम योजना का 44 बोरा चावल, एक तिरपाल सहित अन्य समान की चोरी कर ली गई है।वही वार्ड नंबर पांच में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि मेरे विद्यालय से एमडीएम योजना का चावल 26 बोरा यानी 13 किविंटल सरसों तेल भरा एक गैलन, मसाला,छोटा गैस सिलेंडर आदि की चोरी कर ली गई है। वही जब उत्कर्मित मध्य विद्यालय परिसर में फ्रूटी शराब का खाली बोतल,गुटका,सिगरेट,मिकचर का खाली पॉकेट बिखरा हुआ पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही असमाजिक तत्वों का स्कूल परिसर में जमावड़ा लगा रहता है।दोनो स्कूल के प्रधानाध्यापक उपेंद्र ठाकुर एवम धर्मेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस चोरी की घटना की जानकारी पिपरा कोठी थाना एवम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दे दी गई है।

Comments are closed.

Recent Post