गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा,दो मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाइल किया बरामद
न्यूज़ डेस्क,पश्चिम चंपारण
-अमिटलेख
बेतिया (मोहन सिंह) मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे योगापट्टी थाना के लक्ष्मीपुर ग्राम में जदयू कार्यकर्ता मनोज कुशवाहा उम्र लगभग 33 वर्ष, पिता-रामनाथ कुशवाहा, ग्राम लक्ष्मीपुर ,थाना -योगापट्टी , जिला- पश्चिम चम्पारण , बेतिया को घर में घुसकर दो मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। उक्त जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ महताब आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही योगापट्टी थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई जहां ग्रामीणों ने हमला करने वाले तीनों अपराधियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जख्मी को इलाज हेतु GMCH- बेतिया भेजा गया है। इस घटना में शामिल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गिरफ्तार अपराधियों में अंकित सिंह, रॉकी सिंह एवं अमन सिंह शामिल है जो डिही मटकोटा ग्राम के रहने वाले हैं। एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक खोखा ,दो मोटरसाइकिल तथा तीन मोबाइल बरामद किया गया है।इस घटना में जख्मी मनोज कुशवाहा का घटना में शामिल गिरफ्तार अपराध कर्मी अंकित सिंह से पूर्व से व्यक्तिगत दुश्मनी थी , जिसके द्वारा इस घटना को कारित किया गया।अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।








