चार कठ्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ विवाद
घायलों का जीएमसीएच में हो रहा इलाज, दो की हालत नाजुक
न्यूज़ डेस्क,पश्चिम चंपारण
-अमिटलेख
बेतिया (मोहन सिंह) चनपटिया थाना क्षेत्र के महना कुली गांव में बुधवार की दोपहर भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट व चाकूबाजी में चार लोग घायल हो गए है। घायलों में दो की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच में हो रहा है। घायलों में एक पक्ष के जुठन मिंया के पुत्र फिरोज मिंया व सिकंदर मियां तथा दूसरे पक्ष के मंजूर मियां व उसके पुत्र अंजल मियां का नाम शामिल है। फिरोज मियां के पेट में व सिकंदर के शरीर पर कई जगह चाकू लगा है। जूठन मियां ने बताया कि उनका चार कठ्ठा का एक भूखंड है। जिसपर विगत 24 नवंबर को गन्ना का फसल लगाए थे। फिरोज फसल देखने गया था। इसी दौरान आरोपितों ने चाकू से हमला कर दिया। शोरगुल होने पर सिकंदर उसे बचाने गया तो उसके शरीर को भी चाकू से छलनी कर दिया। आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों के स्वजनों ने बताया कि इस भुखंड पर पूर्व से ही विवाद चल रहा है। इसको लेकर थाना में भी शिकायत की गई थी। लेकिन विवाद निपटारा के लिए पुलिस ठोस पहल नही की, इस कारण यह घटना हुई है।








