भविष्य में स्वावलंबी व रोजगारपरक बनाने हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रम से किया जागरूक
न्यूज़ डेस्क ,मण्डल पूर्वांचल
तैयब अली चिश्ती
-अमिट लेख
महराजगंज (जनपद ब्यूरो ) महराजगंज जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत झुलनीपुर एसएसबी 22वीं वाहिनी के द्वितीय कमांडेंट सुशांत सहाजी ने झुलनीपुर कनमिसवा तथा तिलबारी में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बुधवार को 30 दिवसी कंप्यूटर कोर्स का शुभारंभ किया।
साथ ही पशुचिकित्सा पदाधिकारी द्वारा पशुओं की जांच कर दी गई दवाएं।
इस अवसर पर बहुआर चौकी प्रभारी मनीष ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी द्वारा चलाए जा रहे कंप्यूटर कोर्स के सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के माध्यम से भविष्य में स्वावलंबी व रोजगारपरक बनाने हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रम से अवगत व जागरूक किया जा रहा है ताकी भविष्य में हमारा युवा वर्ग स्वावलंबी और रोजगार परख बन सके और युवाओं का भविष्य सुनहरा और बहुमुखी प्रतिभा से धनी हो यह 30 दिवसी कार्यक्रम चलेगा जो नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत अगले एक माह तक एसएसबी 22वीं द्वारा चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत झुलनीपुर के ग्राम प्रधान रामप्रवेश, कनमिसवा ग्राम प्रधान नरसिंह यादव, पंचायत सहायक हृदेश कुमार ,पी जी एस एस के शालिनी सिंह, साधना, गूंजा, उपस्थित रहे ।
एसएसबी एफ समवाय झुलनीपुर से समवाय प्रभारी उपनिरीक्षक रामानंद दास,जी समवाय पथलहवा प्रभारी उपनिरीक्षक अमिताभ शाहा मुख्य आरक्षी रेवती प्रकाश, आरक्षी समान्य सुरेश चौधरी, आरक्षी सामान्य मनीष कुमार, आरक्षी सामान्य सुशील कुमार, आरक्षी सामान्य रुद्र प्रताप सिंह, शंकर चंद्र नाग, प्रेम नाथ,राजा कुमार गौड़, आरक्षी सामान्य पप्पू कुमार, आरक्षी सामान्य सुशील कुमार,बिलिफिंग बोरो, तथा इलेक्ट्रीशियन कोर्स के सभी प्रशिक्षु उपस्थित रहे। साथ ही साथ पशु चिकित्सा शिविर कैंप लगाकर पशुओं को इलाज किया गया। जिसमें झूलनीपुर के ग्रामीणों ने अपने पशुओं को इलाज करवा कर दवा प्राप्त किया।








