गाड़ी में सवार सात बच्चे हुये जख्मी
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित खड़वा पुल के नीचे एक स्कार्पियों पलट गई जिसमें कई बच्चे सवार थे। वो बारात से वापस लौट रहे थे। घटना की जानकारी होने पर बंजरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुल के नीचे गिरे स्कॉर्पियो से पहले शीशा तोड़कर किसी तरह ड्राइवर बाहर निकला, फिर उसने सभी बच्चों को एक-एक कर बाहर निकाला।
जिसके बाद पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्कॉर्पियो में सवार किसी को भी ज्यादा चोट नहीं लगी है। सभी बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को पश्चिमी चंपारण जिला से मोतिहारी के छतौनी में बारात आई थी। देर रात बाराती लौटने लगे जिसमें एक स्कार्पियो पर सात बच्चों को लेकर ड्राइवर लौट रहा था। लौटने के क्रम में खड़वा पुल के पास स्कार्पियो का संतुलन बिगड़ा और वो पुल के नीचे गिर गई। नीचे गिरने के बाद स्कॉर्पियो का ड्राइवर गाड़ी का शीशा तोड़कर बाहर निकला, फिर सभी बच्चों को बाहर निकालने के बाद लापता हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गश्ती पर निकले बंजरिया थाना के जेएसआई त्रिभुवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और सभी बच्चों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर आए। फिर बच्चों के परिजन को सूचना दी गई। चिकित्सकों ने सभी बच्चों का इलाज करने के बाद घर भेज दिया है। केवल दो बच्चों को थोड़ी ज्यादा चोट लगी थी उन्हें भी चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी है। बंजरिया थाना के जेएसआई त्रिभुवन कुमार सिंह ने बताया कि रात में गश्ती पर निकले थे तो सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो खड़वा पुल के नीचे गिरी है।








