बाबा साहब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर जदयू का संविधान बचाओ मार्च
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। जदयू के जिला अध्यक्ष मंजू देवी के नेतृत्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर संविधान बचाओ मार्च प्रोग्राम कचहरी चौक मोतिहारी बाबा साहब के प्रतिमा के पास किया गया। बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जदयू जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने कहा विगत 9 वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है।जो लगातार गरीब मजदूर और मजलूमों को उनके हक अधिकारों से वंचित कर देना चाहती है।यहां तक की बाबा साहब के संविधान को खत्म कर देना चाहती है। देश में इतनी महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है और यह भाजपा की सरकार झूठ की राजनीति करते आ रही है।यह झूठ की वाहवाही में विलीन है।जब से भाजपा की सरकार बनी है।गरीब गरीब होते जा रहा है और अमीर अमीर होते जा रहा है।जदयू जिला अध्यक्ष ने बताया कि मार्च का उद्देश्य केंद्र सरकार की संविधान विरोधी कार्य करने, संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग करने तथा इतिहास को मिटाने की कोशिश करने के खिलाफ लोगों को जागरूक करना तथा ऐसे कार्यों का विरोध करना है। जदयू जिला अध्यक्ष मंजू देवी के हवाले से जिला उपाध्यक्ष कैप्टन अब्दुल हामिद साहब ने बताया कि केंद्र की मौजूदा सरकार जिस प्रकार संवैधानिक मूल्यों पर कुठाराघात किया जा रहा है।उसे हर देशवासी आहत और चिंतित हैं।संविधान मार्च के दौरान जदयू नेता जनहित से जुड़े मुद्दे को उठाने का काम करेंगे। इस मौके पर उपस्थित जदयू जिला उपाध्यक्ष कैप्टन हामिद साहब, जिला सचिव रुस्तम आलम, जिला उपाध्यक्ष शकील अंसारी, जिला प्रवक्ता जन्मेजय पटेल,तुरकौलिया प्रखंड अध्यक्ष अजय पटेल, प्रखंड उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी अनेकों जदयू नेता कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।








