AMIT LEKH

Post: एप्पीक्राउन इंटरनेशनल रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का खेल पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

एप्पीक्राउन इंटरनेशनल रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का खेल पदाधिकारी ने किया उद्घाटन

खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए : जिला सूचना एवम जनसंपर्क पदाधिकारी

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। खेल भवन में एप्पीक्राउन इंटरनेशनल रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी, श्री गौरव कुमार एवम एप्पीक्राउन के संस्थापक- सह – सीईओ ,श्री ओम प्रकाश द्वारा बर्ड्स ओपनिंग के साथ इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया । मौके पर खेल पदाधिकारी श्री गौरव कुमार ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से खिलाड़ियों का मानसिक एवम बौद्धिक विकास होता है। एप्पी क्राउन के संस्थापक एवम सीईओ श्री ओम प्रकाश ने कहा कि हम खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास करेंगे एवम रोजगार के अवसर देंगे। ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी श्री धनंजय कुमार ने बताया एप्पी क्राउन एवम जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण का धन्यवाद देते हुए कहा कि इनके सहयोग के बिना अंतर्राष्ट्रीय स्तर का आयोजन संभव नही था। पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ के सचिव शशीनंद कुमार एवम आयोजन अध्यक्ष श्री सतनाम सिंह ने गेस्ट और खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि मोतिहारी जिले में अंतराष्ट्रीय स्तर का आयोजन होने से स्थानीय खिलाड़ियों को अंतराष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त करने का मौका मिलेगा। जिला सूचना एवम जनसंपर्क पदाधिकारी, श्री गुप्तेश्वर कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार और जीत खेल का हिस्सा है इसलिए खिलाड़ियों को अपने खेल के स्तर को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए

Comments are closed.

Recent Post