संकल्प महासम्मेलन में गरजे पूर्व सांसद रामकिशोर सिंह
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। पूर्व सांसद रामा किशोर सिंह के नेतृत्व में संपर्क संकल्प महासम्मेलन रैली का आयोजन किया गया। रैली में प्रदेश भर से लाखों लोगों ने भाग लिया। संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद रामा सिंह ने कहा कि मैं समाज को नहीं बेचूंगा, हमारे कार्यकर्ता ही हमारे लिए सब कुछ है, आने वाले समय में बिहार की राजनीति में हमारे सभी कार्यकर्ताओं की हिस्सेदारी होगी .हमने बिहार को विकसित बनाने के उद्देश्य से बनाया है .विचार मंच का उद्देश्य महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर एक-एक समरस समाज बनाना। समाज किस सबसे निचले व्यक्ति को उसका अधिकार प्रदान करना है । संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्ण सांसद ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार को मुहैया करवाना हमारा राजनीतिक धर्म है। आपकी आवाज ही शासन की आवाज हो, आपके विचार ही शासन का विचार हो इसके लिए एक प्रखर ओजस्वी नेतृत्व की दरकार होती है। यह नेतृत्व श्री सिंह प्रदान करने के लिए तैयार है। वही श्री सिंह ने कहा कि हमारा इतिहास बलिदान का रहा है जब भी समाज और राष्ट्र की रक्षा के लिए तलवार उठाने की जरूरत हुई हमने महाराणा प्रताप और वीर शिरोमणि कंवर सिंह के रूप में तलवार उठाकर समाज की रक्षा में अपने आप को न्योछावर कर दिया। राम विचार मंच इस संकल्प सभा में बिहार सरकार एवं भारत सरकार से साथ संकल्प रखती है। एक .समुचि दुनिया में बिहार लड़के आईटी में अच्छा कर रहे हैं अतः पटना को बेंगलुरु हैदराबाद की तरह आईटी हब बनाया जाए।दो. क्योंकि कृषि बिहार की जनता के लिए रोजगार की एकमात्र साधन है इसलिए कृषि को सुगम बनाने के लिए एक समग्र जल नीति बनाई जाए तथा इसका संबंध क्रियान्वय किया जाए। तीन, उद्योग धंधों में विकास के लिए आधारभूत सूचना में समेकित विकास के साथ बैंकों को भी जिम्मेदार बनाया जाए। चार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की विधि के लिए जीविका दीदी के तर्ज पर ही पुरुष युवकों के लिए भी जीविका भैया योजना का कार्यान्वयन किया जाए तथा महारानी लक्ष्मीबाई को राष्ट्रनेत्री घोषित किया जाए। इस संकल्प सम्मेलन में प्रोफेसर संजय कुमार सिंह,सुनील सिंह, संजय सिंह, धनंजय सिंह,आलोक कुमार, सज्जन सिंह ,धनवंत सिंह राठौड़, मनोहर लाल दास, पवन राठौड़, आलोक सिंह, डॉ रवि प्रताप, मनीष सिंह, विजय सिंह ,शशि कुमार सिंह, हैदर आजाद ,अजय प्रकाश चौधरी, सोनू सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह ,मृत्युंजय सिंह ,अनिल सिंह, चंद्रशेखर सूरज सिंह ,ओंकार सिंह ,राणा सिंह ,विजय सिंह ,रवि प्रताप सिंह सहित अन्य लोग उपाथित थे। उक्त आशय की जानकारी युवा समाजसेवी नीरज सिंह ने दी।








