AMIT LEKH

Post: ईवीएम व वीवीपैट की जागरूकता के लिये केंद्र का अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ ने किया शुभारंभ

ईवीएम व वीवीपैट की जागरूकता के लिये केंद्र का अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ ने किया शुभारंभ

 ईवीएम व वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र के माध्यम से आम नागरिकों को दी जानकारी

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : ईवीएम व वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र के माध्यम से आम नागरिकों को ईवीएम व वीवीपैट के बारे में जानकारी दी गयी।

अनुमंडल कार्यालय परिसर में केंद्र का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ एवं त्रिवेणीगंज भूमि उपसमाहर्ता  संस्कार रंजन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।

अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ ने बताया कि प्रदर्शन केंद्र पर आम नागरिकों ने अपना डमी मत डालकर ईवीएम व वीवीपैट से परिचित हो सकते है। प्रदर्शन केंद्र आगामी लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा के पूर्व तक कार्यरत रहेगा। मौके पर बीपीआरओ मनीष कुमार भी मौजूद थे

Comments are closed.

Recent Post