AMIT LEKH

Post: तस्करी के मामले में जिला पश्चिमी चंपारण बना गेटवे ऑफ इंडिया

तस्करी के मामले में जिला पश्चिमी चंपारण बना गेटवे ऑफ इंडिया

9 पैकेट चरस का अनुमानित मूल्य करीब एक करोड़

चरस के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार 

न्यूज़ डेस्क पश्चिम चंपारण

स्थानीय संपादक

अमिट लेख

बेतिया (मोहन सिंह) : ताजा मामला पश्चिम चंपारण से सामने आया है, जहां रेल पुलिस ने बेतिया रेलवे स्टेशन से करीब एक करोड़ रुपए की चरस के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जिला पश्चिमी चंपारण आजकल गेटवे ऑफ इंडिया बना हुआ है दरअसल, बेतिया में रेल पुलिस को सूचना मिली थी कि पंजाब जाने वाली जननायक ट्रेन से चरस की बड़ी खेप कहीं भेजी जा रही है।  सूचना के आलोक में रेल पुलिस ने बेतिया स्टेशन पर तलाशी अभियान शुरू किया।

9 पैकेट चरस का अनुमानित मूल्य करीब एक करोड़

इसी दौरान पुलिस को स्टेशन पर मौजूद तीन महिलाओं पर शक हुआ। जब तीनों महिलाओं की तलाशी ली गई तो उनके पास से 9 पैकेट में करीब साढ़े चार किलो चरस बरामद की गई। जब्त चरस की कीमत करीब एक करोड़ रुपए तक बताई जा रही है। तीनों महिलाएं बेतिया स्टेशन के प्लेटफार्म पर जननायक ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। गिरफ्तार महिलाओं में एक उर्मिला कुमारी जालंधर की रहने वाली है, दूसरी महिला मिंटू देवी वैशाली के लालगंज की रहने वाली है और तीसरी महिला सपना कुमारी मोतिहारी के रहने वाली बतायी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि महिला तस्कर नेपाल से चरस खेप लेकर बेतिया पहुंची थीं।

Comments are closed.

Recent Post