AMIT LEKH

Post: ई-रिक्सा व बाईक के बीच टक्कर एक की मौत

ई-रिक्सा व बाईक के बीच टक्कर एक की मौत

सड़क हादसा का शिकार हुआ साहिल

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। बाइक और ई रिक्शा के बीच हुई टक्कर में बाइक पर बैठे एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी है जबकि दूसरा घायल है। टक्कर की आवाज सुन कर आसपास के लोग जमा हुए और दोनो को उठा कर डॉक्टर के पास ले गए जहां एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज कर घर भेज दिया। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के बालगंगा के पास की है। मृतक की पहचान रघुनाथपुर वार्ड नंबर 27 निवासी सुनील पटेल का 19 वर्षीय पुत्र साहिल पटेल के रूप में हुई है। जबकि घायल उसी गांव के जितेंद्र पासवान के 18 वर्षीय पुत्र राहुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिल और राहुल समान के लिए बाइक से निकाला था, इसी बीच बालगंगा के पास अचानक ई रिक्शा वाला अपनी गाड़ी को मोड़ दिया, बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह रोक नहीं सका और ई रिक्शा में ठोकर मार दिया, बाइक चला रहे साहिल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा राहुल को चोट आई है।

Comments are closed.

Recent Post