AMIT LEKH

Post: इस्माईल माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने लोन के नाम पर दो सौ पचास महिलाओं को लगाया चूना

इस्माईल माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने लोन के नाम पर दो सौ पचास महिलाओं को लगाया चूना

दस लाख से अधिक की ठगी कार्यालय बंद कर सभी कर्मी फरार

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : जिले सहित अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों नॉन बैंकिंग कंपनियां अपना विस्तार कर रही हैं। और सरकार प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते अनुमंडल क्षेत्र में फल फूल रहे नॉन बैंकिंग कंपनी आसानी से गांव की महिलाओं को लोन देने के नाम पर ठगी का शिकार बना रही है। ऐसा ही मामला शनिवार को नगर परिषद के वार्ड 4 स्थित विश्वकर्मा चौक पर कृष्ण जायसवाल के मकान में चल रही नॉन बैंकिंग कंपनी संचालित इस्माईल माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ठगों ने ग्रामीण इलाकों में घर-घर जाकर महिलाओं को लोन देने के नाम लाखों रुपये का चूना लगा दिया और भाग निकले।

रजिस्ट्रेशन फी के नाम पर ठगों ने महिलाओं से सत्रह हजार, बीस हजार, उन्नीस हजार रुपये तक लिए। साथ ही महिलाओं को दो लाख रुपये तक का लोन देने का वादा किया। फिर मौका पाकर सभी फरार हो गए। लगभग 250  महिलाओं से 10 लाख से अधिक की ठगी की गई। ठगी की शिकार महिलाएं शनिवार को कंपनी के कार्यालय पहुंची और वहां ताला लटका देख वहां खूब हंगामा किया। मकान मालिक को भी शक के दायरे में रख खरी-खोटी सुनाई फिर वहां से त्रिवेणीगंज थाने पहुंच गई। आक्रोशित महिलाओं ने थाने का घेराव कर दिया।

उनकी संख्या एक सौ से अधिक रही होगी। थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लिखित आवेदन देने को कहा।महिलाओं ने बताया कि नॉन बैंकिंग कंपनी इस्माईल माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने सैकड़ों महिलाओं को लोन देने के नाम पर सत्रह हजार, उन्नीस हजार,बीस हजार रुपये और जरूरी कागजात लिए और उसके बदले 9 दिसंबर को भुगतना के लिए कार्यालय बुलाया जब सभी महिलाएं कार्यालय लोन लेने पहुंचीं तो सभी कर्मचारी लोग गायब पाये गये। कर्मचारियों से सम्पर्क करने पर भी मोबाइल स्विच ऑफ था। थक हारकर हमलोग थाना पर पहुंचे है। प्रदर्शनकारियों पूनम देवी,संजू देवी,रतनी देवी,बेबी देवी,संजू देवी,सुनीता देवी आदि सैकड़ो महिलाएं शामिल थे।

Comments are closed.

Recent Post