दो को भेजा जेल
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) नगर परिषद क्षेत्र के बाजार स्थित मेलाग्राउंड में पुलिस गस्ती टीम ने शुक्रवार की देर रात्रि में दुकान में चोरी करते वक्त रंगे हाथ दो युवक को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि चोरी की वारदात में शामिल एक युवक भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तों में आदर्शमुहल्ला वार्ड नंबर 18 निवासी सोयल और डपरखा वार्ड नंबर 25 निवासी रामलखन कुमार है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की देर रात्रि पुलिस गस्ती दल नगर परिषद क्षेत्र के मेलाग्राउंड में दुकान का ताला काट रहे दो युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। जबकि पुलिस को चकमा देकर एक युवक मौके से भागने में सफल रहा। जब दोनों युवको कि बारी बारी से तालाशी ली गई तो एक लड़के के पास देसी कट्टा बरामद हुआ।
इस बाबत त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस गस्ती टीम द्वारा मेलाग्राउंड में दुकान के ताला काटते समय दो युवकों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। दोनों युवकों न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है। फरार एक युवक की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।








