जमदार टोला के हाईटेक कॉलोनी में “मारिया आयुर्वेदा” के नाम से आयुर्वेदिक दवाओं की रिटेल दुकान का उद्घाटन
न्यूज़ डेस्क पश्चिम चंपारण
स्थानीय संपादक
अमिट लेख
बेतिया (मोहन सिंह) नगर निगम के वार्ड 01 में जमदार टोला के हाईटेक कॉलोनी में “मारिया आयुर्वेदा” के नाम से आयुर्वेदिक दवाओं की रिटेल दुकान का उद्घाटन नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा किया गया। इस मौके पर महापौर ने नगर निगम क्षेत्र में ऐसी दुकान खुलने का वेलकम और स्वागत करते हुए कहा कि ‘आयुर्वेद’ संस्कृत भाषा के दो शब्दों ‘आयुष’ और ‘वेद’ बना है। अतः इसका शाब्दिक अर्थ है ‘जीवन का विज्ञान’।
उन्होंने यह भी बताया कि अन्य औषधीय प्रणालियों के विपरीत, आयुर्वेद रोगों के उपचार के बजाय स्वस्थ जीवनशैली पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है।आयुर्वेद जीवन जीने का एक तरीका है। हमारा शरीर पूरी तरह से स्वस्थ्य रहे इसके लिए हमें बेहतर आहार,योग और रोग के प्रकोप से मुक्त होना जरूरी होता है।जिसका अभिप्राय शरीर को विषैले पदार्थों से मुक्त करवाना, पोषण देना और आराम पहुंचाना है।
महापौर श्रीमती सिकारिया ने आज के आधुनिक आयुर्वेद के बारे में बताया कि आज आयुर्वेद के माध्यम से हर्बल उपचार, मेडिटेशन और बेहतर जीवनशैली आदि पर भी ध्यान दिया जाने लगा है। आयुर्वेद लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाने में मदद करता है।








