AMIT LEKH

Post: मानवाधिकार दिवस के एक दिन पूर्व किया जागरूकता

मानवाधिकार दिवस के एक दिन पूर्व किया जागरूकता

हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 181, 1090 किया जारी

न्यूज़ डेस्क,मण्डल पूर्वांचल

तैयब अली चिश्ती

महराजगंज (जनपद ब्यूरो) : पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति, शाखा -निचलौल द्वारा संचालित सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत ज्ञान भारती इंटर कॉलेज निचलौल में पुलिस थाना निचलौल की एंटी रोमियो टीम के साथ मिलकर मानवाधिकार दिवस के एक दिन पूर्व जागरूकता किया । इस दौरान बाल संरक्षण अधिकारी श्रवण कुमार ने कहा कि इस दुनिया में जन्म लेने वाले हर व्यक्ति के कुछ अधिकार होते हैं, जो उसे जन्म लेते ही प्राप्त हो जाते हैं। यह अधिकार किसी भी व्यक्ति को सिर्फ इसलिए मिलते हैं क्योंकि उसने मनुष्य योनि में जन्म लिया है, और उसे गरिमामय जीवन जीने का पूरा अधिकार है। यह अधिकार हर व्यक्ति को प्राप्त होते हैं और इन्हें उनसे कोई नहीं छीन सकता है। इन्हीं अधिकारों को मानवाधिकार भी कहते हैं।

मानवाधिकार असल में मूलभूत अधिकार होते हैं और इनकी रक्षा करने व लोगों में इनके प्रति जागरूकता लाने के लिए हर साल 10 दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया जाता है। ऐसे में 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार मानवाधिकारों को अपनाने की घोषणा की थी। वहीं 10 दिसंबर 1950 को संयुक्त राष्ट्र ने अपने सदस्य देशों को यह सूचना दी थी कि वह हर साल 10 दिसंबर का दिन मानवाधिकार दिवस के रूप मे मनाएं। इस संदर्भ में एंटी रोमियो की टीम हेड कांस्टेबल राजेंद्र ने मानव, मौलिक अधिकार पर प्रकाश डालते हुए 6 अधिकार के बारे में जानकारी दिया। और कांस्टेबल रेनू यादव और वंदना राय ने महिला एवं बाल सुरक्षा पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक की।

बाल संरक्षण कार्यकर्ती साधना देवी एवं मेनका देवी ने अपील किया कि आप लोग यह जानकारी अपने घर में एवं अन्य साथियों को देवें और कहीं भी बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल शोषण का मामला आए तो हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, 181, 1090 के बारे में प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। जागरूकता बैठक के दौरान विद्यालय के शिक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता, एंटी रोमियो टीम के राजेंद्र, वन्दना,रेनू, पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति शाखा निचलौल के श्रवण कुमार, साधना, मेनका सहित दर्जनों बच्चे उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post