जदयू कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी चर्चा का किया आयोजन
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो)। मधुबन प्रखंड क्षेत्र के अनुराग केडिया के फुलवारी के परिसर में शनिवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू की जिला अध्यक्ष मंजू देवी ने किया। इस चर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व विधायक सहयोग के राष्ट्रीय महासचिव विद्यासागर निषाद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर गरीबी में पैदा हुए गरीबी के दंश को झेला, विभिन्न राजनीतिक पदों पर रहते हुए भी गरीबी में ही प्राण त्यागे। वे आजीवन अति पिछड़ों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहें । पिछडों को आरक्षण देने से रंज जनसंंघियों ने उनकी सरकार गिरा दी थी ।एमएलसी खालिद अनवर ने कहा कि नीतीश कुमार जी सामंतवाद को खत्म कर दिया था, भाजपा धर्म के नाम पर फिर से सामंतवाद को लाना चाहती है ।मधुबन के पूर्व विधायक ने सामंतवाद पर करारा प्रहार करते हुए ,कर्पुरी जी को दलित एवं शोषितों का मसीहा बताया। मंजू देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने योजनाओं के द्वारा नारियों के उत्थान के लिए सतत प्रयास किया है । कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया भरत पटेल ने किया। मौके पर देवेंद्र सहनी ,अकिर्लुरहमान ,बैद्यनाथ प्रसाद, सुबोध पटेल, कामेश्वर कुशवाहा,अहमद अली, सुरेंद्र भगत मालाकार ,माधव सहनी, बृज किशोर ठाकुर ,नजीर आलम, जमुना राम ,अनवर अंसारी ,जमालुद्दीन मंसूरी, मनोज कुशवाहा ,सुरेश यादव आदि उपस्थित थे।








