AMIT LEKH

Post: कल्याण पदाधिकारी ने की विकास मित्रों के साथ समीक्षात्मक बैठक

कल्याण पदाधिकारी ने की विकास मित्रों के साथ समीक्षात्मक बैठक

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है लक्ष्य

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

इमरोज आलम

अमिट लेख

सुगौली (संवाददाता) । प्रखंड क्षेत्र के विकास मित्रों की समीक्षात्मक बैठक प्रखंड के सभागार में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विजय कुमार के अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों विकास मित्र शामिल थे। जिसमे विभागीय कार्य का समीक्षा किया गया। महादलित टोला में चलाये जा रहे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि विकास मित्रों को विभागीय पोर्टल पर प्रतिदिन के कार्यो का अपलोड करने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि सुगांव स्थित अनुसुचित जाति विधालय में फिलहाल 400 छात्रों की व्यवस्था है जिसे अगले वर्ष बढाकर 700 से उपर किया जाएगा। मौके पर विकास मित्र सह जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र राम, प्रेमलता कुमारी, विधा कुमारी, रंजू कुमारी, अनिल राम, रमेश राउत, मनोरमा देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post