खेत से युवक का शव बरामद
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो) । पूर्वी चंपारण जिला के कुंडवा चैनपुर में बेखौफ अपराधियों ने इंटर के छात्र को गोलियों से किया भूना। आज छात्र का शव कोरैया गांव के खेतों से पुलिस ने किया बरामद। छात्र तीन दिन पहले अपने मौसी का घर गया हुआ था, वहीं मृतक के परिजन ने बताया कि कल शाम को फोन पर बात हुआ कि मैं घर आने के लिए आदापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ लिया हूं, वहीं पुलिस ने आज सुबह खेतों से ही युवक का शव बरामद किया है, मृतक छात्र की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार के रूप में की गई है, कुंडवा चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र को 4 से 5 गोलियां मारी गई है, छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है, घटना की जांच की जा रही है।








