गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में किया रेफर
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना क्षेत्र के पिपरा -त्रिवेणीगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर जागुर चौक के समीप सोमवार की सुबह 9:30 बजे को तेज गति पिकअप ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।
जिसमें बाइक चाउ फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर उम्र 23 बर्षीय अंकित कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां मौके पर तैनात डॉक्टर बी एन पासवान ने प्राथमिक उपचार कर युवक की हालत चिंताजनक देख उसे बेहतर इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित युवक समस्तीपुर जिले के नीरपुर वार्ड-2 निवासी विजय झा का पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है।

घटना के संदर्भ में माइक्रो फील्ड फाइनांस लिमिटेड के कर्मियों ने बताया कि अंकित त्रिवेणीगंज बाजार स्थित कार्यालय से क्षेत्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सूचना पर त्रिवेणीगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन अपने कब्जे में लिया हैं।इस बाबत त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।








