AMIT LEKH

Post: एसएम साइंस क्लब ने विज्ञान प्रदर्शनी लगा कर बच्चों को दिया बड़ा मंच

एसएम साइंस क्लब ने विज्ञान प्रदर्शनी लगा कर बच्चों को दिया बड़ा मंच

कॉमेडियन राज सोनी ने बच्चों खूब हंसाया और गुदगुदाया

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) :  आज रोज रविवार को दिन में नगर परिषद क्षेत्र के अनुपलाल यादव महाविद्यालय में बीते दिन एक इंटर डिस्टिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ई.रिंकेश  सौरभ सुमन एवं डॉ विश्वनाथ सराफ ने करवाया । इस आयोजन के मुख्य अतिथि एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज रणविजय कुमार एवं डीपीओ मधेपुरा अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस भव्य विज्ञान प्रदर्शनी में त्रिवेणीगंज अधिकांश स्कूलों के साथ साथ पिपरा से मधेपुरा से तथा पूर्णिया से भी स्कूलों ने भाग लिया। इस विज्ञान प्रदर्शनी को मूल्यांकन करने के लिए बाहर से विज्ञान प्रदर्शनी के स्पेशलिस्ट जजों को बुलाया गया था। जिसमे डॉ.निखिल सिंह बाल विज्ञान कांग्रेस के कोशी कॉर्डिनेटर कृष्ण कुमार  लंडन से रिसर्च की हुई मिस सरोज तथा एपी यादव ने जजमेंट किया। जिसमें अलग-अलग सभी थीम में बच्चों को प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार मिला और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बेस्ट स्कूल इन साइंस का खिताब जो सभी मॉडल में प्राइज जीतते हैं उनको मिलता है।

इस बार ये पुरस्कार पिपरा के डी एस बोर्डिंग स्कूल ने जीता। इस भव्य आयोजन में मुंबई से आए कॉमेडियन राज सोनी ने बच्चों खूब हंसाया और गुदगुदाया साथ हीं तरुण सिंह राठौर ने एंकरिंग के माध्यम से पूरी समां बांध दी। एडीजे सुपौल रणविजय कुमार ने बताया की ये पूरे बिहार के लिए पहला ऐसा मंच ई. रिंकेश ने तैयार किया है जिसके लिए वो धन्यवाद के पत्र हैं। और नेशनल लेवल पर जैसा मॉडल बच्चे बनाते हैं वो मॉडल मुझे यहां देखने को मिला।डॉ. सराफ ने बताया की ये हमलोगों का तीसरा साल था और आगे इससे भी अच्छा आयोजन करेंगे और हर क्षेत्र का प्रदर्शनी हमलोग लगवाएंगे इसके लिए पूरे त्रिवेणीगंज और सभी दर्शकों का धन्यवाद प्राप्त किए |

Comments are closed.

Recent Post