जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि अपने कार्यशैली के दम पर बनाई है।
वहीं आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा जेडीयू के नेता एमएलसी खालिद अनवर ने एक पोस्टर लगाया है। नीतीश कुमार का देश इंतजार कर रहा है…
अमित कुमार
– अमिट लेख
पटना, (ब्यूरो चीफ)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम नीतीश पर पीएम मैटेरियल को लेकर करारा प्रहार किया… तो, अगले दिन ही इफ्तार के सहारे लाल किले जैसा मंच बनाकर बीजेपी को जवाब दिया गया…। जेडीयू प्रदेश कार्यालय के बाहर सड़कों पर भी होर्डिंग लगाए गए। पोस्टर पर अब सियासत भी शुरू हो गई है, जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि अपने कार्यशैली के दम पर बनाई है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि वह किसी भी पद को संभाल सकते हैं। लेकिन कई मौकों पर उन्होंने साफ किया है कि विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने में उनकी कोई रुचि नहीं है। उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है कि कैसे देश में विपक्षी एकजुटता सुनिश्चित हो।

अभिषेक झा, प्रवक्ता जदयू
वहीं आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा जेडीयू के नेता एमएलसी खालिद अनवर ने एक पोस्टर लगाया है। नीतीश कुमार का देश इंतजार कर रहा है, इसमें तो अच्छी बात है। नीतीश कुमार में वह क्षमता है, योग्यता है ,अनुभव है जो देश का नेतृत्व करें और प्रधानमंत्री बने। इनसे बेहतर तो कुछ हो ही नहीं सकता है, हर लोग चाहते हैं, हम भी चाहते हैं। लेकिन नीतीश कुमार ने खुद ही स्पष्ट कर दिया है वो पीएम रेस में नहीं है।

मृत्युंजय तिवारी, प्रवक्ता राजद








