दुकानदार ने दिया थाने आवेदन
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : कल रोज रविवार की देर रात्रि में नगर परिषद क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड नंबर 17 में खाद और बीज की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये कीमत की मक्का बीज और भारत सरकार द्वारा दी गई स्मार्ट एलसीडी चुरा लिए। चोर गल्ला में रखे नगद 10 हजार रुपये भी ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की । पीड़ित नगर परिषद क्षेत्र के लालपट्टी वार्ड नंबर 17 निवासी विष्णुदेव यादव ने अपने लिखित आवेदन में बताया की रविवार की देर रात्रि में मेरी दुकान आई.एफ.डी.सी केंद्र लालपट्टी में एलसीडी स्मार्ट टीवी जो भारत सरकार के द्वारा दी गई थी जिसका कीमत लगभग 50 हजार रुपया का एवं मेरे भाई ब्रजमोहन यादव की दुकान नीतीश खाद बीज भंडार में 10 बोरा मक्का बीज गल्ला में रखा 10 हजार नगद कुल मिलाकर लगभग 2 लाख रुपए का बीज चोरी कर लिया गया। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।








