AMIT LEKH

Post: अज्ञात बाइक की ठोकर से छात्र जख्मी

अज्ञात बाइक की ठोकर से छात्र जख्मी

प्राथमिक ईलाज के बाद डॉक्टर ने किया रेफ़र

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना क्षेत्र के जरैला- कुमयाही मुख्य मार्ग पर सोमवार को गैस एजेंसी के समीप अज्ञात बाइक की ठोकर से एक साइकिल सवार छात्र जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया है। जख्मी छात्र नगर परिषद क्षेत्र के थलहागढ़िया वार्ड नंबर 2 निवासी 13 बर्षीय कृष्णा कुमार है। घटना सन्दर्भ में जख्मी छात्र ने बताया कि त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में खुजली का उपचार करा कर अपने घर जा रहा था।  इसी दौरान गैस एजेंसी के समीप विपरीत दिशा आ रही तेज रफ्तार बाइक ठोकर मार कर फरार हो गया। अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने बताया कि ठोकर छात्र दाहिने पैर टूट गया। प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

Comments are closed.

Recent Post