AMIT LEKH

Post: उपनिरीक्षक मनीष पटेल ने बैंक में चलाया सघन जांच अभियान

उपनिरीक्षक मनीष पटेल ने बैंक में चलाया सघन जांच अभियान

न्यूज़ डेस्क, मण्डल पूर्वांचल 

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख

महराजगंज, (जनपद ब्यूरो)। जनपद के थाना निचलौल अंतर्गत ग्राम बैठवलिया में बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने किया बड़ौदा यूपी बैंक में सघन चेकिंग। बताते चलें कि लगातार हो रहे साइबर क्राइम को लेकर बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने दिन सोमवार को बैंक की सघन चेकिंग की। चौकी क्षेत्र के बैठवलिया में संचालित बड़ौदा यूपी बैंक में जाकर चेकिंग की गई। तथा पुलिस रजिस्टर की जांच की गई बैंक पर तैनात पुलिस कर्मी मौजूद मिले। तथा बैंक के अन्दर मिले लोगों की आईडी चेक की गई। साथ ही संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली। बैंकों में बिना वजह आने जाने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया गया। इसके अलावा बैंक के कर्मियों को निर्देश दिया कि बैंक में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे किसी भी हालत में बंद न होने दें। क्योंकि यह कैमरे सभी लोगों पर अपनी नजर रखे हुए है।बैंक के बाहर खड़े दुपहिया वाहनों को भी चेक किया। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने पुलिस फोर्स के साथ बैंक में बगैर किसी कारण के आने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने के साथ दुबारा गलती न करने की सख्त हिदायत दी गई। इसी के साथ पीआरबी 2580 की चेकिंग की गई। और पीआरबी पुलिस जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post