AMIT LEKH

Post: चार दिन से आवासीय स्कूल से लापता बच्चे का गड्ढे में मिला शव

चार दिन से आवासीय स्कूल से लापता बच्चे का गड्ढे में मिला शव

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 स्थित विज्ञान महाविद्यालय के समीप संचालित आवासीय कोसी पब्लिम स्कूल से गायब हुए 9 वर्षीय छात्र का शव गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के हरिहरपट्टी निवासी सुरेंद्र मंडल का पुत्र दिलखुश कुमार हॉस्टल में कक्षा नर्सरी का छात्र था। बीते शनिवार की शाम से हॉस्टल से लापता हो गया। घर न पहुंचने पर छात्र के पिता व परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दिया काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चला। बुधवार को हॉस्टल के बाहर बाउंड्री से सटे मिट्टी खुदी गड्ढे में एक बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना पर छात्र का पिता सुरेंद्र मंडल ने घटनास्थल पर पहुंचकर अपने पुत्र का पहचान किया।

और पुत्र का शव देख फफक कर रोने लगा। छात्र का पिता ने बताया कि नगर परिषद वार्ड नंबर 21 स्थित विज्ञान कॉलेज के समीप हॉस्टल संचालक सुभाष कुमार के पास पुत्र को पढ़ाने के लिए दिया था। पुत्र को गुणवत्ता पूर्ण खाना नही देने के कारण बगल के ही आवासीय कोसी पब्लिक स्कूल संचालक हरिहरपट्टी निवासी राजकुमार के पास पढ़ने दिया। मेरा पुत्र बीते 9 दिसम्बर की शाम से स्कूल से लापता हो गया। परिजनों ने चार दिन से खोजबीन किया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इधर पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत होता है। हर बिंदु पर पुलिस गहन पूर्वक जांच कर रही है। जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post