सेक्स राकेट मामले में एक युवक गिरफ्तार भेजे गए जेल
एक नाबालिग समेत चार महिलाओं को किया गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार वार्ड नंबर 21 में बीते दिनों सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया था पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की समेत 4 महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था और कई यूज और पैकिंग कंडोम भी बरामद किया था। थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक महादलित बस्ती के बगल में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 21 स्थित पंचानंद यादव के आलीशान मकान में संचालित इस कारोबार की सूचना किसी ने डायल 112 पर किया था जिसके बाद बीते दिनों वहाँ पुलिस द्वारा रेड किया गया था और पुलिस ने मौके से एक नाबालिग लड़की और 3 महिलाओं समेत कुल 4 को पकड़ कर जेल भेज दिया था। पुलिस इस आलीशान मकान के काली सच्चाई के राज को देख भौचक रह गई और मौके से पुलिस ने कई यूज कंडोम,कई पैकिंग कंडोम कंघी लिपिस्टिक,आईना और दवाई भी बरामद की गई थी। इस दौरान मौके से गिरफ्तार एक नाबालिग लड़की ने बताया कि हमको यहाँ के कंपनी यानी संचालक पंचानंद यादव द्वारा बुलाया गया था। हम इस धंधे में पिछले 2 महीने से काम कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक मास्टरमाइंड दुसरे दिन पंचानंद यादव एवं पंचानंद यादव का दुसरी पत्नी नागी उर्फ नगीनिया देवी को सुपौल जेल भेज दिया था। उक्त मामले में फरार चल रहे महेशुआ पंचायत के पकड़ी गांव वार्ड नंबर 17 निवासी अमित कुमार उम्र 22 वर्ष को त्रिवेणीगंज पुलिस ने मंगलवार की देर रात्रि में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुधवार को सुपौल जेल भेज दिया। गया।








