गिरफ्तार संचालक भेजे गए जेल
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 स्थित विज्ञान महाविद्यालय के समीप संचालित आवासीय कोसी पब्लिक स्कूल से लापता नर्सरी के छात्र दिलखुश कुमार की मौत मामले में आवासीय स्कूल के संचालक राजकुमार को बुधवार की देर रात्रि में नगर नगर परिषद क्षेत्र के खट्टर चौक से गिरफ्तार किया गया। आवासीय कोसी पब्लिक स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रहे 9 वर्षीय दिलखुश कुमार की शव बुधवार को आवासीय स्कूल के पीछे बाउंड्री से सटे मिट्टी खुदी गड्ढे में मिला था। मृतक छात्र 9 दिसम्बर की शाम से हॉस्टल से लापता हो गया। पिता व परिजनों ने उसकी काफी खोज बिन करने के बाद भी कोई पता नहीं चला। एसडीपीओ विपिन कुमार ने बताया छात्र के पिता के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आवासीय कोसी पब्लिक स्कूल के संचालक नामजद आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है।








