लूट की घटना को स्थानीय लोगों ने किया नकाम
चाकू लगने से कारीगर हुआ घायल
न्यूज़ डेस्क पश्चिम चंपारण
स्थानीय संपादक
अमिट लेख
बेतिया (मोहन सिंह) नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आभूषण कारीगर को लूटने के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने चाकू मार का बुरी तरह जख्मी कर दिया ।बताते चले की नगर क्षेत्र में आजकल चाकू के बल पर लूट की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है । मिली जानकारी के अनुसार बेतिया कालीबाग ओ.पी. थाना क्षेत्र निवासी गणेश सोनार के पुत्र बिट्टू कुमार उम्र करीब 45 वर्ष को कुछ अज्ञातों ने पीठ एवं पेट मे चाकू मारकर घायल कर दिया। बता दे कि बिट्टू कुमार हजारीमल धर्मशाला में गोपी किशन ज्वेलर्स की दुकान में कारीगरी का काम करता है। 13 दिसंबर, बुधवार की रात्रि दुकान से घर वापस आने के क्रम में राजदेवड़ी मेला ग्राउंड स्थित सर्वोदय स्कूल के पास रात्रि 8 बजे कुछ अज्ञात हमलावरों ने मोबाइल व पैसे की छिनतई के क्रम में पीठ एवं पेट पर चाकू से वारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया । वहीं स्थानीय लोगो की मदद से इन्हें इलाज हेतू जीएमसीएच अस्पताल बेतिया ले जाया गया। घायल बिट्टू कुमार ने बताया कि घायल करने वाले किसी भी व्यक्ति को मैं नहीं पहचान सका। जब मैं घायल होने के बाद बचाव के लिए शोर मचाया तो स्थानीय लोगो को आता देख वे सभी भाग खड़े हुए। अपराधियों की संख्या लगभग 4 से 5 थी । फिलहाल घायल बिट्टू की अस्पताल में इलाज की जा रही है । बताते चलेगी इसके पूर्व 2 दिसंबर की संध्या सुप्रिया रोड स्थित एक व्यक्ति की चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया था।








