AMIT LEKH

Post: दर्जनों लोगों ने लिया भाकपा माले की ली सदस्यता- सुनील कुमार राव

दर्जनों लोगों ने लिया भाकपा माले की ली सदस्यता- सुनील कुमार राव

भाकपा माले के पूर्व महासचिव दिवंगत कामरेड विनोद मिश्र के 25वें स्मृति दिवस पर संकल्प सभा का होगा आयोजन 

संकल्प सभा  16 दिसम्बर को पटना में  भाग लेगें सैकड़ों लोग  : सुरेन्द्र चौधरी 

न्यूज़ डेस्क पश्चिम चंपारण

स्थानीय संपादक

अमिट लेख

बेतिया (मोहन सिंह) नौतन प्रखंड के गहरी गम्हरिया में सुरेश शर्मा के यहा भाकपा माले की बैठक मुंशी दास के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सभा  का आयोजन हुआ, सभा में दर्जनों लोगों ने भाकपा माले की सदस्यता ग्रहण किया, इस मौके पर भाकपा माले सह किसान महासभा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने कहा कि आज चरम कॉरपोरेट लूट व सांप्रदायिक फासीवादी हमलों से संविधान, लोकतंत्र और देश को बचाने के निर्णायक राजनीतिक मोड़ पर का. विनोद मिश्र का 25वां स्मृति दिवस, भाजपा-आरएसएस के खिलाफ बन रही व्यापक राजनीतिक एकता को और धारदार व कारगर बनाने तथा जनता के अधिकारों के संघर्षों को और ऊंचा उठाने का पैगाम लेकर आया है.

फासीवाद के भारतीय संस्करण के खतरों को सबसे पहले पहचानते हुए का. विनोद मिश्र ने उसके खिलाफ व्यापक एकता के निर्माण का आह्वान किया था. 2024 के लोकसभा चुनाव में कुछ महीने बाकी रह गए हैं. ऐसे में, उनका स्मृति दिवस भाजपा को राज व समाज से मुकम्मल तौर पर बाहर का रास्ता दिखाने के संकल्प लेगा। भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सुनील यादव ने कहा कि बिहार में हुएं सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण से भाजपा पूरी तरह असहज है. वंचित समुदाय के लिए आरक्षण के दायरे का 65 प्रतिशत विस्तार करके सरकार ने एक सकारात्मक कदम उठा लिया है. लेकिन, इसने बिहार की ऐतिहासिक गरीबी, रोजगार विहीनता, आवासहीनता और शिक्षा के निम्न स्तर के सच को भी सामने लाया है. यह रिपोर्ट लंबे समय से बिहार के गरीबों-वंचितों के संघर्षों और उनके द्वारा जताई गई दावेदारियों का नतीजा है. भूमि सुधार, कृषि सुधार, आवास, समान शिक्षा प्रणाली, निजीकरण पर रोक आदि हमारे तमाम मुद्दों की प्रासंगिकता एक बार फिर उभरकर सामने आई है. बिहार की सूरत बदलने और नई अग्रगति हासिल करने के लिए जनांदोलनों व जनगोलबंदी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना समय की मांग है.

भाकपा माले नेता सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि 2024 के चुनाव में फासीवादी भाजपा को पराजित करने और बिहार की गरीबी के ऐतिहासिक दुष्चक्र को तोड़ने के प्रयासों के साथ अब हमें आगे बढ़ना है. इसी परिप्रेक्ष्य में इस बार 18 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल में एक विशाल संकल्प सभा का आयोजन किया गया है, जिसमें वाम दलों के नेताओं सहित महागठबंधन के नेताओं को बुलाया गया है. सभी लोगों से संकल्प सभा में बड़ी संख्या में पटना चलने की  अपील है. पलट मियां, मुंशी दास, विजय राम प्रदीप राम, सबदूल अंसारी, मोहन महतो, ललिता देवी, सोना देवी, कौशल्या देवी, अनारमा देवी, बुधन राम, कामेश्वर पासवान, सुरज दास आदि लोगों ने भी अपनी बातों को रखा

Comments are closed.

Recent Post