रामचन्द्र कुंअर 28 वोटों से विजयी
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो) । पूर्वी चम्पारण जिला के पकड़ीदयाल में व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान अध्यक्ष रामचंद्र कुंअर ने 11 मत से चंद्रिका राय को परास्त कर विजयी बने । उक्त चुनाव में कुल 52 मतदाता में से 46 मतदाताओ ने मतदान किया। रामचन्द्र कुंअर को 28 मत मिले वहीं दूसरे प्रत्याशी चंद्रिका राय को 17 मत मिला। जबकि एक मतपत्र अवैध पाया गया। विदित हो कि आज गुरूवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान कराया गया था। डीएसपी सुबोध कुमार,पुलिस इंस्पेक्टर सरफराज अहमद, सहित पुलिस बल के जवान तैनात थे। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मीनू कुमारी ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देकर विजय घोषित किया।








