आरोपी पति गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो) । पूर्वी चम्पारण जिला के चकिया पुलिस ने पत्नी के हाथ की नस काटकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी पति को बुधवार की शाम गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नगर के वार्ड 23 इमादपट्टी निवासी मो कैफ राजा बताया जाता है। कैफ की पत्नी साजिया खातून ने अपने पति व पति के दो भाई तथा सास पर दो लाख रुपये दहेज के लिए गत 13 सितंबर की सुबह नौ बजे मारपीट करने तथा चाकू से हाथ का नस काटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया।








