जाम की समस्या से एक तेरह वर्षीय बालक की मौत
सप्ताह की यह चौथी घटना
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
इमरोज आलम
अमिट लेख
सुगौली (संवाददाता) । शहर के आजाद चौक के पास एक तेरह वर्षीय बालक की ट्रक के चपेटे में आने से घटना स्थल पर मृत्यु हो गया। सुगौली सुकूल पाकड़ के बेलवतिया गांव निवासी नंदू पड़ित अपनें तेरह वर्षीय बेटे को सुगौली बैंक के खाता खुलवाने के लिए लेकर आए हुए थे वापस सुगौली जाने के क्रम में आजाद चौक के पास एनएच सड़क के किनारे सब्जी विक्रेताओं के चलते जाम के कारण ट्रक और बाइक से हल्का टक्कर हो गया। बच्चा मोटरसाइकिल पर पीछे के सीट पर बैठा सड़क की ओर गिर गया। जिससे वह ट्रक के चक्का के बीच आ गया और मौके पर ही बच्चें का मृत्यु हो गया। वही अनान_फानन में बच्चे को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते चले की बीते एक सप्ताह में चौथी घटना है जिसमे तीन लोगों की मृत्यु हो चुका है। वही लोगों का कहना है की बीते दिनों में सब्ज़ी बाजार एन एच 28A पर जाम के चलते कई दुर्घटनाएं हो चुकी है कितनों को गंभीर घायल तो कई लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा है।वही लोगों का कहना है कि सब्जी बाजार को कही और सिफ्ट किया जाए। प्रतिदिन शाम में ऐसा महाजाम की स्थिति उत्पन्न होती है। इससे बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है ये सब्जी बाजार और जल्द ही यहां से हटाया जाना चाहिए। आजाद चौक के पास हुए दुर्घटना का कारण सब्जी बाजार के कारण लगे भिड़ और ट्रैफिक जाम का कारण से दुर्घटना हुआ है।








