घटना के बाद चारो आरोपी फरार
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(जिला ब्यूरो) पूर्वी चम्पारण जिला के राजेपुर थाना क्षेत्र की बहुआरा गोपी सिंह पंचायत के मनियारपुर गांव में पट्टीदारी के विवाद में महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान राधिका देवी (58) के रूप में हुई। दिनेश ठाकुर, अरुण ठाकुर, अजय ठाकुर व विजय ठाकुर को आरोपित किया गया है। आरोपित फरार हैं। मृतका का पति पारस ठाकुर शिवहर जिले के लक्षमिनिया गांव के शिक्षक से रंगदारी मांगने के मामले में शिवहर जेल में बंद है। उसके दो पुत्र रमन और मिठू खेती कर गुजर बसर करते है।







