प्रत्येक बुधवार को मरीजों का होगा निःशुल्क ईलाज
न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण
इमरोज आलम
अमिट लेख
सुगौली (संवाददाता) : राष्ट्रीय उच्च मार्ग पथ स्थित श्री साई हॉस्पिटल का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के द्वारा फीता काट कर किया गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी व हॉस्पिटल डायरेक्टर प्रीतेश कुमार ने बताया कि नये हॉस्पिटल का खुलना क्षेत्र के लोगों को काफी लाभदायक सिद्ध होगा। साथ ही प्रत्येक बुधवार को मरीजों को निःशुल्क इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलाज के साथ- साथ मरीजों के लिए जरुरी चीजों का इलाज करने के लिए सामग्री की व्यवस्था उचित रखी गई है। हाईटेक सुविधाओं से लैस अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इस अस्पताल में मरीजों के लिए आइ.सी.यू.की सुविधा उपलब्ध है। सभी बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए अनुभवी डॉक्टरी की टीम बनाई गई हैं। अब सुगौली क्षेत्र के मरीजों को सुगौली से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नया व्यवस्था के साथ हॉस्पिटल का खुलना लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस मौके पर उपस्थित उद्घाटन समारोह में शामिल सुगौली नगर उपाध्यक्ष पति विकास शर्मा,नूरुल होदा कुरैशी,डॉ सुशील कुमार,अशांत कुमार,विक्रम कुमार,प्रियंका कुमारी मौजूद रहीं।








