AMIT LEKH

Post: इंडो नेपाल सीमा वाल्मीकिनगर में विशेष गश्ती के दौरान एक किलो गांजा बरामद

इंडो नेपाल सीमा वाल्मीकिनगर में विशेष गश्ती के दौरान एक किलो गांजा बरामद

बगहा पुलिस जिला से हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान ‘क्या’ की विशेष रिपोर्ट : 

एसएसबी के जवानों ने एक किलो गांजा के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (जिला ब्यूरो)। एसएसबी 21 वीं बटालियन के अधीन वाल्मीकिनगर समवाय गंडक बराज बी कंपनी के एसएसबी जवानों ने विशेष गश्ती अभियान के दौरान टंकी बाजार स्थित पेट्रोलपंप के समीप एक तस्कर को बाइक समेत एक किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बतादें, बगहा वाल्मीकिनगर मुख्यपथ पर एक व्यक्ति को शक की बिना पर जांचपड़ताल किया गया, जिसके पास से पॉलीथिन में लिपटा एक किलो गांजा बरामद किया गया।

फोटो : नसीम खान ‘क्या’

गश्ती का नेतृत्व कर रहे सहायक उप निरीक्षक मोहिंदर सिंह ने स्थानीय थाना को दिए आवेदन के माध्यम से बताया कि 15 दिसंबर की शाम 5 बजे विशेष गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर वाल्मीकिनगर आ रहा है। सूचना पाते ही बगहा वाल्मीकिनगर मुख्यपथ पर पेट्रोलपंप के समीप हर संदिग्ध की जांच अभियान शुरू की। इसी क्रम में बाइक पर सवार एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिसे रोककर पूछताछ शुरू की गई। बाइक सवार व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम सूरज कुमार है और वह लवकुश घाट का निवासी है। एसएसबी विशेष गश्ती दल का नेतृत्व कर रहे सहायक उप निरीक्षक मोहिंदर सिंह ने वाल्मीकिनगर गंडक बराज पोस्ट पर तैनात सहायक कमांडेंट विवेक सिंह डांगी को सूचना दी। घटनास्थल पर श्री दांगी के पहुंचने पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पॉलीथिन में लपेटकर रखा गया गांजा जैसा पदार्थ जो एक किलो 14 ग्राम है, बरामद किया गया। बतादें की एसएसबी के जवानों ने कागजी खानापूर्ति करने के बाद गांजा तस्कर को पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष विजय राय ने बताया कि अभियुक्त को प्रयुक्त धारा के तहत अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post