AMIT LEKH

Post: तेरह लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

तेरह लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

महिला कारोबारी भेजी गई जेल

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर 13 में छापेमारी कर 13 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला कारोबारी ज्योति देवी है। इस बाबत त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रही थी कि थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया वार्ड नंबर 13 में एक कारोबारी देसी शराब बनाकर भंडारण कर बिक्री करता है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में देसी शराब के साथ महिला कारोबारी ज्योति देवी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बरामद देसी शराब व गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध मद्य निषेध अभियान के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा जा रहा है।

 

 

Comments are closed.

Recent Post