AMIT LEKH

Post: आर्य मंदिर में भक्ति भजन बजाने से नराज हुआ दूसरा समुदाय

आर्य मंदिर में भक्ति भजन बजाने से नराज हुआ दूसरा समुदाय

दुसरे समुदाय के लोगों ने किया मारपीट

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण  

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बैरिया आर्य नगर में मंदिर पर भक्ती भजन बजाने को लेकर दुसरे समुदाय के लोगो द्वारा गांव के ही रामाश्रय साह को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पिड़ित श्री साह ने रामगढ़वा थाना में एक लिखित आवेदन देते हुये बताया है कि मंदिर पर रात में भक्ती भजन बजा रहा था कि गांव के ही दुसरे समुदाय के इरफान आलम ने अपने पांच सहयोगियो के साथ आया और मारपीट कर हाथ पैर तोड़ दिया। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकि दर्ज कर लिया गया है वही गांव में शांति व्यवस्था कायम करने के लिये चार चौकीदारों को तैनात किया गया है।

Comments are closed.

Recent Post