AMIT LEKH

Post: पोल्ट्री फार्म में लगी आग

पोल्ट्री फार्म में लगी आग

अगलगी में व्यवसायी को लाखों का हुआ नुकसान

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : नगर परिषद क्षेत्र के डपरखा वार्ड नंबर 25 में कोसी कलौनी चौक के समीप शनिवार की देर रात मुर्गी फार्म में आग लगने अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के साथ ही मुर्गियों को भी बचाने का प्रयास किया लेकिन अधिकतर मुर्गियां झुलस जाने के कारण मौत हो गई। घटना डपरखा कोसी कलौनी चौक निवासी दिनेश कुमार यादव के पोल्ट्री फार्म की है। ग्रामीणों व अग्निशमन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी में लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। आशंका जताई जा रही कि आग किसी असामाजिक तत्व ने लगाई है। व्यवसायी को शनिवार की रात में सूचना मिली कि उसके पोल्ट्री फार्म में आग धधक रही है। आगजनी के कारणों का पता नही चल सका है। पीड़ित ने बताया कि अपने खेत में ही मुर्गी पालन,बकरी पालन का व्यवसाय करते है। उनकी आजीविका का यह मुख्य स्रोत है। पोल्ट्री फॉर्म में बिक्री के लिए मुर्गे तैयार हो चुके थे। सौदेबाजी भी तय थी। तभी इस भीषण आगजनी से सब तहस नहस हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि करीब 250 की संख्या में मुर्गे  6 बकरी 110 पीस दाना डब्बा 20 बोरा दाना 2 चौकी 4 कुर्सी 5 पंखा व 20 हजार नगद आगजनी में जल चुके है। घटना में उन्हें लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। इस मामले में पीड़ित ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है।

Comments are closed.

Recent Post