प्राथमिक उपचार के बाद किया आरा रेफर
न्यूज़ डेस्क,भोजपुर
अरुण कुमार ओझा (अनुमंडल ब्यूरो)
अमिट लेख
भोजपुर । जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के गीधा ओपी के कायमनगर के नजदीक पटना-बक्सर फोरलेन पर बदमाशों ने एक ट्रक चालक को चाकू मार कर उसके पैसे और मोबाइल छीन कर फरार हो गए।बदमाश चार की संख्या में थे।घटना शनिवार रात साढ़े नौ बजे के करीब की है। मिली जानकारी के अनुसार कोईलवर के गीधा ओपी के कायमनगर के नजदीक पटना-बक्सर फोरलेन पर पंजाब से आलू लेकर पटना जा रही एक ट्रक बिगड़ गयी थी। बिगड़े ट्रक को सड़क किनारे लगाकर उसके चालक मोहम्मद अजर और सहचालक मोहम्मद असलम बनाने का प्रयास कर रहे थे तभी चार की संख्या में आये बदमाशों ने उन दोनों से लूटपाट करने लगे।दोनो ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशो ने चालक को कई बार चाकुओं से गोद दिया।इस घटना में वो बुरी तरह जख्मी हो गए।ईधर चाकू मारने के बाद बदमाश ट्रक चालकों के दस हजार रुपये और स्मार्टफोन लेकर फरार हो गए। घटना के बाद सहचालक ने जख्मी को किसी तरह इलाज के लिए कोइलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गम्भीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें आरा रेफर कर दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी का फर्द बयान लेकर बदमाशो की खोजबीन शुरू कर दी है।








