बंदरों के उछल-कूद के दौरान हुआ यह हादसा
हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान क्या की रिपोर्ट :
न्यूज़ डेस्क, पुलिस जिला बगहा
नसीम खान ‘क्या’
– अमिट लेख
बगहा, (जिला ब्यूरो)। वीटीआर प्रमंडल 2 के वन क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक काफी बढ़ चला है। इसी क्रम में टंकी बाजार से सेट दो निजी क्लिनिको के बीच 11000 वोल्ट के चपेट में आने से एक बंदर की मौत हो गई है। बतादें कि वाल्मीकिनगर बगहा मुख्य पथ पर जंगल से सटे बिजली की तार गुजरती है। जिस पर बंदरों के उछल-कूद के दौरान एक बंदर विद्युत तार के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पर मौके पर वन कर्मियों की टीम पहुंच मृत बंदर को अपने कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।








