AMIT LEKH

Post: प्रखंड शिक्षा कार्यालय का खेल निराला , अतिक्रमणकारियों का है बोलबाला

प्रखंड शिक्षा कार्यालय का खेल निराला , अतिक्रमणकारियों का है बोलबाला

फुटपाथी दुकानदारों के चंगुल में फंसा चिरैया बीआरसी कार्यालय

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण  

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : पूर्वी चम्पारण जिला के चिरैया बाजार स्थित शिक्षा विभाग के प्रखंड स्तरीय कार्यालय बीआरसी के मुख्य द्वार पर फुटपाथी दुकानदारों ने कब्जा कर लिया है। जिसके कारण उक्त कार्यालय में आने जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार सिंह ने अंचलाधिकारी सहित सिकरहना एसडीओ और डीसीएलआर को आवेदन पत्र देकर अपने कार्यालय के मुख्य द्वार को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है। दिए गए आवेदन पत्र में बीईओ ने कहा है कि अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग पटना व डीएम के आदेश पर प्रति दिन प्रखंड के टोला सेवकों का देर शाम तक वीसी किया जाता है। टोला सेवकों की संख्या 81 से अधिक है। सीओ आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

Recent Post