AMIT LEKH

Post: अज्ञात ट्रक ने बाईक में मारी टक्कर

अज्ञात ट्रक ने बाईक में मारी टक्कर

बाईक चालक हुआ गंभीर रूप से जख्मी

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : आज रोज सोमवार को अज्ञात ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक चालक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना थाना क्षेत्र के जरैला गांव मुख्य मार्ग की है। जख्मी युवक सीकेन कुमार उम्र 21 वर्ष कुमियाही गांव वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है। बताया जा रहा है युवक अपने घर से त्रिवेणीगंज अपने बाइक लेकर बाजार आ रहे थे। जैसे बाइक कुमियाही गांव से आगे मुख्य मार्ग पहुंची तो पीछे से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की बाइक में टक्कर लगते ही हवा में उछल गए और सड़क पर जा गिरे। जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने जख्मी को उठाया और घटना की जानकारी परिजनों की दी। सूचना के बाद परिजन आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौके पर तैनात डॉक्टर बी एन पासवान ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया।

Comments are closed.

Recent Post