AMIT LEKH

Post: सुदूरवर्ती इलाके में रोजगार मेला का आयोजन जीविका द्वारा 18 कंपनियों ने लगाए स्टॉल

सुदूरवर्ती इलाके में रोजगार मेला का आयोजन जीविका द्वारा 18 कंपनियों ने लगाए स्टॉल

आदिवासी बहुल इलाके के हज़ारों युवकों ने निबंधन पत्र भरा

हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान क्या की रिपोर्ट :

न्यूज़ डेस्क, पुलिस जिला बगहा

नसीम खान ‘क्या’

अमिट लेख

बगहा, (जिला ब्यूरो)। बगहा के सुदूरवर्ती इलाके में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जीविका द्वारा आयोजित इस रोजगार मेला में 18 कंपनियों ने स्टॉल लगाए। जिसमें आदिवासी बहुल इलाके के हजारों युवकों ने निबंधन पत्र भरा।

बतादें,सुदूरवर्ती इलाके में बेरोजगारी को दूर करने के लिहाज से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों युवक युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें चयनित युवक युवतियों को रहने खाने और प्रशिक्षण की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जीविका की प्रबंधक रत्ना प्रिया ने बताया की इलाके के 500 युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है। डिडियूजीवाई के अंतर्गत इन चयनित लोगों को रहने खाने समेत प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। बतातें चलें की रामनगर प्रखंड परिसर में आयोजित इस रोजगार मेला सह मार्गदर्शन मेला में 18 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए थे। कुछ कंपनियां तत्काल रोजगार दे देंगी वहीं कुछ कंपनियों द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देकर नौकरी दिया जाएगा। आदिवासी बहुल अतिपिछड़ा दोन क्षेत्र से पहुंचे चयनित अभ्यर्थियों ने बताया की सरकार द्वारा रोजगार मुहैया कराने के लिए यह एक अच्छी पहल है। इससे रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ रहा और घर के नजदीक आकर कंपनियां जॉब दे रहीं हैं।

Comments are closed.

Recent Post